स्थायी आतिशबाजी लायसेंसों के आवेदन हेतु 29 अक्टूबर तिथि निर्धारित
स्थायी आतिशबाजी लायसेंसों के आवेदन हेतु 29 अक्टूबर तिथि निर्धारित
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राकेश मोहन त्रिपाठी ने कहा है आगामी दीपावली त्यौहार पर अस्थायी आतिशबाजी विक्रय करने के लिये पात्र आवेदक एमपीई सर्विस पोर्टल http://services.mp.gov.in पर निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुये 29 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत आवेदक को आवेदन पत्र की प्रति दस्तावेजों सहित कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दमोह के कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करना होगी। उन्होंने कहा है 29 अक्टूबर 2026 के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।
ज्ञातव्य है पूर्व में जारी आदेशानुसार जिले के समस्त आतिशबाजी लायसेंसधारियों के दीपावली त्यौहार के दौरान पूर्व से जारी अस्थायी आतिशबाजी लायसेंसों को निरस्त करते हुये आगामी दीपावली त्यौहार हेतु पात्र आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे, उक्त आवेदन हेतु अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।



