मध्य प्रदेश
Trending

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

दमोह। रविवार को म.प्र.लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक पूर्व उप प्रांताध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष  मनोज चौबे, संरक्षक धरमदास रोहित की अध्यक्षता में शासकीय हाई स्कूल हिरदेपुर में  बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष प्रमोद अहिरवार ने बताया कि हमारे साथी प्रीतम अहिरवार, महेंद्र अहिरवार, भगवती शरण चौबे, शोभा रैकवार, अयाज खान, कृषि विभाग आरिफ खान कलेक्ट इन कर्मचारियों की चतुर्थ श्रेणी से पदोन्नत कर सहायक ग्रेड 3 बनाया। इन सभी का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बिन्दु बार चर्चा की गई जिसमें पदोन्नति, क्रमोन्नति, पदनाम परिवर्तन, ग्रेड पे एवं अंशकालीन सफाई कर्मी, रसोईया, कार्यभारित आउटसोर्स, चौकीदार इन कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर वेतन दिया जाए और सभी कर्मचारियों का माह नबम्वर का वेतन दीपावली होने के कारण सभी का वेतन धनतेरस के पहले भुगतान किया जाए। जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार अहिरवाल ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा से चर्चा कर जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। बैठक में सह सचिव सदन कटारया, उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति, जवेरा तहसील अध्यक्ष अरविन्द अहिरवार, उपाध्यक्ष नारायण सिंह मरावी, देवीदीन अहिरवार, कृष्ण बंसल, बलदेव रैकवार, अमित अहिरवार, आरिफ खान उर्दू , राजकुमार अहिरवार एवं समस्त कर्मचारी गण बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का सह सचिव सदन कटारया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!