
दमोह। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जो लगातार चुनाव में कथित घोघली को उजागार करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त की मिलीभगत विधानसभा लोकसभा चुनाव में 13 करोड़ 30 लाख नाम काटे जाने का जबाब मांगते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा मांग रहे है उसी को लेकर जंतर मंतर पर कई सासंदो के साथ प्रदर्शन कर रहे थे तब दिल्ली पुलिस ने जबरन उनकी गिरफ्तारी कर ली उसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कंाग्रेस कमेटी के तत्वाधान मेें अंबेडकर चौक पर रात्रि 10 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त, पी.एम. मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं दिल्ली डी.जी.पी. समेत चार पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता है जब उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलना चाहा तो आकाशवाणी परिसर से उन्हे घसीटते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। क्या लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाना सरकार की खिलाफत करना है। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, संगठन महासचिव नितिन मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, परम यादव, रजनी ठाकुर, रोहन पाठक, कमला निषाद, बबलू भटट, बसंत कुशवाहा, मुकेश रोहितास, दिनेश रैकवार, अभिषेक यादव, गौरव राय, पप्पू कुशवाहा, अरूण दुबे, शानु जुनेजा, रियाज खान ने भी पुतला फूकते हुए कहा कि वर्तमान समय में राहुल गांधी ने अंधभक्त की आंखें खोल दी है किस तरह चुनाव आयोग को अपना गुलाम बनाकर ज्ञानेश कुमार लगभग कई राज्यों में भाजपा ने एस.आई.आर. के माध्यम से वोट कटवा कर अपनी सरकार बना ली है कई जगह तो ई.व्ही.एम. को भी हैक करके इन्होंने हेराफेरी की है। अव वोट चोरी का मुद्दा खुलकर सामने आ गया तो पुलिस को आगे करके भाजपा सरकार आंदोलन को दबाना चाहती है। इस अवसर पर नगर के पार्षद अफजल खान, पप्पू कसोटया, रफीक खान, जीशान पठान, हेमराज, बिन्दु पटोटया सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

