E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जबेरा में सेवा सेतु शिविर, सूर्य घर योजना के लिए 20 उपभोक्ताओं का पंजीयन बैंक अधिकारियों, सोलर वेंडरों और विद्युत विभाग ने दी योजना की जानकारी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, दमोह दक्षिण संभाग द्वारा तहसील स्तर पर सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम पंचायत जबेरा स्थित विद्युत वितरण केंद्र में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 20 उपभोक्ताओं का पंजीयन किया गया।

            शिविर में अक्षय ऊर्जा विभाग, बैंक अधिकारी, सोलर वेंडर तथा विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को घरों पर सोलर प्लांट लगाने, शासन से मिलने वाले अनुदान, बैंक ऋण, प्लांट की क्षमता, बिजली उत्पादन और पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी।

            बैंक कर्मचारियों ने योजना के तहत ऋण एवं फाइनेंस प्रक्रिया समझाते हुए पात्र उपभोक्ताओं को 5.75 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर ऋण सुविधा की जानकारी दी। वहीं सोलर वेंडरों ने प्लांट की स्थापना, उपयोग एवं रखरखाव से संबंधित जानकारी दी।

            विद्युत विभाग के अधिकारियों ने घरेलू बिजली खपत के अनुसार सोलर प्लांट की क्षमता तथा प्रति किलोवॉट संभावित बिजली उत्पादन के बारे में भी उपभोक्ताओं को बताया। शिविर के साथ विभागीय कर्मचारियों ने वार्डों एवं कॉलोनियों में पहुंचकर योजना का प्रचार-प्रसार भी किया। विभाग के अनुसार दमोह जिले में वर्तमान में 45 सोलर वेंडर पंजीकृत हैं।

            शिविर का आयोजन अधीक्षण अभियंता अमित चौहान एवं कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता एमके महतो सहित संदीप पटेल, चंद्रभान धुर्वे, आशिक खान, टीकाराम पटेल, किशोर सिंह एवं दुर्योधन उपस्थित रहे।

            कनिष्ठ अभियंता एमके महतो ने उपभोक्ताओं से अपील की कि पात्र हितग्राही सेवा सेतु शिविर में पहुंचकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त करें और अपने घर पर सोलर प्लांट स्थापित कर योजना का लाभ उठाएं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!