एक माह के भीतर सड़कों पर बैठने, अथवा विचरण करने वाले गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाकर सुरक्षित एवं संरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा- कलेक्टर श्री यादव गौवंश संरक्षण और सुगम यातायात के लिए “सड़क से गौशाला की ओर” अभियान कलेक्टर ने किया श्रीराम गौशाला हटा का निरीक्षण, व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एक माह के भीतर सड़कों पर बैठने, अथवा विचरण करने वाले गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाकर सुरक्षित एवं संरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा- कलेक्टर श्री यादव गौवंश संरक्षण और सुगम यातायात के लिए "सड़क से गौशाला की ओर" अभियान कलेक्टर ने किया श्रीराम गौशाला हटा का निरीक्षण, व्यवस्थाओ का लिया जायजा

सेवा संकल्प अभियान एवं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंर्तगत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने श्रीराम गौशाला हटा का निरीक्षण किया। इस दौरान गौवंश के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं, संरक्षण एवं देखरेख की स्थिति का जायजा लिया।
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि गौशाला में गौवंश के लिए अच्छी व्यवस्थाएं पाई गईं। यहां लोग सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं तथा गौमाता के संरक्षण के लिए अपने दायित्वों का पूरी तरह निर्वहन कर रहे हैं।
उन्होने कहा जिला प्रशासन द्वारा ‘सड़क से गौशाला की ओर’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी असहाय एवं निराश्रित गौवंश सड़क पर बैठने या भटकने के लिए मजबूर न हो। ऐसे गौवंश को शासन द्वारा संचालित गौशालाओं में भेजकर सुरक्षित एवं संरक्षित किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा सड़क पर गौवंश के बैठने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और आमजन प्रभावित होते हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है।
कलेक्टर ने कहा एक माह के भीतर सड़कों पर बैठने अथवा विचरण करने वाले गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाकर सुरक्षित एवं संरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा। इससे गौवंश का संरक्षण सुनिश्चित होने के साथ आमजन के लिए यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी और सड़क पर उत्पन्न होने वाले अवरोधों को दूर किया जा सकेगा।



