Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

थाना बटियागढ़ क्षेत्र के ग्राम पिपरौधा में ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

थाना बटियागढ़ क्षेत्र के ग्राम पिपरौधा में ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

को थाना बटियागढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिपरौधा में पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी रश्मि को मायके से विदा न करने की बात पर से ससुर रमेश रैकवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बीच-बचाव करने आई प्रार्थिया गंगा रैकवार पर भी आरोपी ने जान से मारने की नीयत से गले पर कुल्हाड़ी से घातक वार किया।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बटियागढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 255/26 दर्ज कर धारा 103(1), 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार पतारसी के दौरान आरोपी को दिनांक 15.09.2026 को ग्राम बक्सवाहा बस स्टैंड (जिला छतरपुर) से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी: रामप्रसाद उर्फ गोठल पिता लूले रैकवार उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम लिड़ाई बम्होरी, थाना बटियागढ़, जिला दमोह
सराहनीय भूमिका
उक्त अंधे कत्ल के आरोपी को त्वरित कार्रवाई कर पकड़ने में थाना प्रभारी बटियागढ़ निरीक्षक रजनी शुक्ला, थाना बटियागढ़ एवं चौकी केरबना के समस्त स्टाफ की सराहनीय व उल्लेखनीय भूमिका रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!