Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दहीहंडी महोत्सव चंद्रशेखर स्मृति मंच के तत्वाधान में स्थानीय कीर्ति स्तंभ चौराहे पर बड़े भाव और दिव्यता के साथ संपन्न हुआ।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दहीहंडी महोत्सव चंद्रशेखर स्मृति मंच के तत्वाधान में स्थानीय कीर्ति स्तंभ चौराहे पर बड़े भाव और दिव्यता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ प्रथम चरण में बाल कलाकारों ने मटकी फोड़ी और द्वितीय चरण में वयस्क कृष्ण भक्तों ने पूरे भक्ति भाव के साथ मटकी फोड़ी संपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री माननीय लखन पटेल जी (स्वतंत्र प्रभार – आनंद विभाग) एवं दमोह विधायक पूर्व वित्तमंत्री माननीय जयंत कुमार मलैया जी की उपस्थिति रही। अध्यक्षता मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति,पर्यटन,धार्मिक न्यास,धर्मस्व विभाग मंत्री माननीय धर्मेंद्र भावसिंह लोधी जी के प्रतिनिधि माननीय सत्येंद्र सिंह लोधी जी (निर्देशक कृष्णभाव फाउंडेशन) एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे जी ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा जी,महामहिम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ अरुणा उज्जैनकर जी ताई,जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पंडित मुकेश पांडे जी,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हेमंत छाबड़ा जी, अभितेंद्र रामसहाय राय जी, पं सतीश तिवारी जी, इंजी. अमरसिंह राजपूत जी,मनीष पुष्पराज शर्मा जी हटा,हास्य कवि बीएम दुबे जी,जटाशंकर धाम के महंत मोनू पाठक जी,वरिष्ठ पत्रकार सुधीर विद्यार्थी जी के अलावा बड़ी संख्या में अतिथियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में पूरी मस्ती के साथ मध्य प्रदेश शासन के मंत्री माननीय लखन पटेल जी ने मटकी फोड़ने की प्रतियोगिता का शुभारंभ मटकी फोड़ने के प्रयास के साथ किया वहीं सांकेतिक मटकी जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे जी ने मटकी को फोड़ा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों सहित बड़ी संख्या में जनमानस की उपस्थिति रही।सभी ने पूरे धार्मिक एवं मस्ती और उत्साह से भरे माहौल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आनंद लिया और उसमें जमकर हिस्सेदारी निभाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम के संयोजक आशीष तंतुवाय ने किया वहीं पूरी व्यवस्थाओं को आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित दिनेश प्यासी द्वारा व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में समिति के सुमित नेमा,मोनू रावत द्वारा 51 किलो का केसर दूध, आशुतोष पिंटू नेमा,गोलू नेमा,नीलेश राठौर के द्वारा 51 किलो स्वादिष्ट रामखिचड़ी एवं सशक्त समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर खरे और टीम के साथियों द्वारा 51 किलो दही पंचामृत राजभोग का प्रसाद वितरण भी किया गया। इसके अलावा पंडित सुनील गौतम द्वारा समस्त स्कूली बच्चों और उपस्थित बच्चों को बिस्किट और टॉफी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

इसके अलावा कान्हा म्यूजिक ग्रुप के संचालक कृष्ण कुमार चौबे,विधान चौबे,बबीता चौबे शक्ति सहित अन्य भजन कलाकारों ने भजनों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। सागर से यशी झांकी आर्ट्स ग्रुप के कलाकारों का भव्य मयूर नृत्य,रास एवं अनुपम झांकी का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम रात्रि 9:00 बजे तक चला जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थित रही और सभी ने भगवान कृष्ण के प्रति अपनी आस्था रखते हुए पूरे भक्ति भाव में माहौल को भक्तिमय
बना दिया। सभी बाल स्वरूपों और प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कारों का वितरण मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।

प्रथम चरण में बाल प्रतियोगी 7 वर्षीय उज्ज्वल ने फोड़ी जिन्हें 1100 रुपए का नगद पुरस्कार और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। वहीं वयस्क श्रेणी में पं प्रशांत शुक्ला मोनू ने मटकी को फोड़कर दमोह के गोविंदा अलंकरण को प्राप्त किया। समिति के सदस्य राजा असाटी द्वारा 5100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया एवं समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रशस्तिपत्र और राजभोग खिलाकर दमोह के गोविंदा का भव्य अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर अनेकों गणमान्य नागरिकों,विद्यालय परिवार,अभिभावकों,सामाजिक,धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित अनेकों भक्तजनों की उपस्थिति रही जिनका सम्मान समिति द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को भव्यता के साथ संपन्न कराने में समिति के उपाध्यक्ष शशिकांत शशि,प्रकाश गुड्डा पटेल,अभिषेक सिंह राजपूत मोनू,गजेन्द्र चौधरी,वीरू पटेल,गौरव गोलू सोनी,विक्की यादव,दीपक चौरसिया,आशुतोष पिंटू नेमा,सत्यम नेमा,सौरभ सोनी,गुड्डा पटेल,वीरू चक्रवर्ती,गजेन्द्र गज्जू वर्मन,अक्षय दीक्षित,गगन गुप्ता,गोलू नेमा,नीलेश राठौर,ब्रजेश नेमा,सुमित नेमा,मोनू रावत सहित समस्त मित्र मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

______

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!