मध्य प्रदेश
Trending
जन्माष्टमी पर गौ माता का विधिवत पूजन, संरक्षण का लिया संकल्प
जन्माष्टमी पर गौ माता का विधिवत पूजन, संरक्षण का लिया संकल्प


नर्मदा खंड सेवा संस्थान, गौ अभयारण्य जरारू धाम द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गौ माता का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में गौ माता की पूजा कर उनके संरक्षण एवं सेवा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर गौ सेवा को भारतीय संस्कृति और जीवन परंपरा का अभिन्न अंग बताते हुए भगवान श्रीकृष्ण के गौ प्रेम से सेवा, संवेदना एवं संरक्षण की प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।



