E-Paperमध्य प्रदेश

नेत्रदान का संकल्प लें, किसी के अंधेरे जीवन में भरें उजाला

आमजन में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा मृत्यु उपरांत नेत्रदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़ा दौरान नेत्रदान के महत्व इसकी प्रक्रिया और इससे दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी लाने हेतु स्वास्थ्य संस्था में आने वाले मरीजों एवं आमजन को प्रेरित किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने जिले वासियों से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने नेत्रदान हेतु इच्छुक दाताओं से जिला नेत्र इकाई में आकर अधिकृत फॉर्म भरने का आग्रह करते हुए कहा कि नेत्रदान एक महान एवं पुण्य कार्य है। मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में उजाला ला सकता है। नेत्रदान से मृत व्यक्ति के चेहरे के स्वरूप में कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। एक व्यक्ति के नेत्रदान से अधिकतम दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को दृष्टि का उपहार मिल सकता है। उन्होंने नेत्रदान क्या? कौन कर सकता और इस संबंध में आवश्यक सावधानियां रखने हेतु एडवायजरी जारी की है।

नेत्रदान क्या है?

मृत्यु के बाद आंख के सामने स्थित पारदर्शी ऊतक कॉर्निया का दान किया जाता है। कॉर्निया प्रत्यारोपण के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति को दृष्टि मिल सकती है।

कौन कर सकता है नेत्रदान?

किसी भी उम्र, लिंग या धर्म का व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है, यदि उसका कॉर्निया दान के लिए उपयुक्त हो। नेत्रदान के लिए जिला चिकित्सालय नेत्र इकाई या अधिकृत संस्था से संपर्क किया जा सकता है।

मृत्यु के बाद इन बातों का रखें ध्यान

मृत्यु के 6 घंटे के भीतर कॉर्निया निकालना आवश्यक होता है। इसलिए मृत्यु के तुरंत बाद  नजदीकी जिला स्तरीय स्वास्थ्य संस्था या अधिकृत संस्था से संपर्क करें। कॉर्निया को सुरक्षित रखने के लिए शव को ठंडी जगह पर रखें, कूलर या पंखे की सीधी हवा से बचाएं, सिर के नीचे तकिया रखें तथा आंखों को गीली रूई से ढककर रखें।

नेत्रदान से मृत व्यक्ति के चेहरे के स्वरूप पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता।

आइए, राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर नेत्रदान का संकल्प लें और किसी के अंधेरे जीवन में उजाला भरने का माध्यम बनें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!