पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने दो अलग-अलग प्रकरण में 03 हजार रूपये का किया ईनाम घोषित
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने दमोह जिले अंतर्गत 02 अलग-अलग प्रकरणों में फरार आरोपियों पर 03 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है ।
पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 464/2026 धारा 115(2),127(2),64(1),बीएनएस के तहत आरोपी दशरथ लोधी पिता जुगलकिशोर सिंह लोधी निवासी ग्राम रोड़ थाना नोहटा हाल पॉलिटेक्नि कालेज के पीछे जबलपुर नाका दमोह पर 02 हजार रूपये
थाना गैसाबाद जिला दमोह के अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी पर 01 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने जानकारी दी है कि उक्त प्रकरणों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम मान्य होगा।

