E-Paperमध्य प्रदेश

ऊर्जा विभाग के मुख्य अभियंता का हुआ दमोह दौरा, उपभोक्ताओं को संतुष्टिपूर्ण सेवा देने हेतु दिये निर्देश, राजस्व वसूली में कोताही बरतने वाले कनिष्ठ अभियंताओं को जारी की चेतावनी

म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. सागर क्षेत्र के मुख्य अभियंता एस.आर. येमदे का 10 अगस्त को दमोह दौरा हुआ। इस दौरान उनके द्वारा वृत्त कार्यालय-दमोह के सभाकक्ष में जिले के समस्त कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं की समीक्षा बैठक प्रातः 11 बजे आयोजित की गई। मुख्य अभियंता द्वारा राजस्व संग्रहण, बिलिंग दक्षता, पंचनामों की संख्या, नये कनेक्शन पेंडेंसी, ट्रिपिंग की स्थिति, आर.डी.एस.एस., सी.एम.हेल्पलाइन सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

“हाई ट्रिपिंग वाले फीडरों की मुख्य अभियंता ने की समीक्षा”

            बैठक के दौरान मुख्य अभियंता द्वारा दमोह वृत्त अंतर्गत हाई ट्रिपिंग वाले 5 फीडरों की समीक्षा की गई एवं अत्यधिक ट्रिपिंग आने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए, उनके द्वारा उपभोक्ता संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए, ट्रिपिंग में कमी लाने हेतु कनिष्ठ अभियंताओं को आवश्यक रखरखाव कर, ट्रिपिंग कम करने हेतु निर्देश दिए गए।

            मुख्य अभियंता द्वारा दमोह क्षेत्र अंतर्गत सभी उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत प्रदाय करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही मुख्य अभियंता द्वारा हाई ट्रिपिंग वाले फीडरों की समीक्षा कर, ट्रिपिंग कम कर, उपभोक्ता संतुष्टि पर ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। समयबद्ध ट्रांसफार्मर बदलने हेतु कनिष्ट अभियंताओं को निर्देशित किया गया।

            सभी उपभोक्ताओं के फोन काल उठाने हेतु मुख्य अभियंता द्वारा निर्देशित किया गया। साथ ही घरेलू फीडर में 24 घंटे तथा कृषि फीडरों में 10 घंटे सप्लाई प्रदान करने हेतु सभी सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं को मुख्य अभियंता द्वारा निर्देशित किया गया। साथ ही सी.एम.हेल्पलाइन शिकायतों को भी संतुष्टिपूर्ण बंद करने हेतु निर्देशित किया गया।

राजस्व वसूली में कोताही बरतने वाले कनिष्ठ अभियंताओं को जारी की चेतावनी

            मुख्य अभियंता द्वारा बैठक के दौरान माह जुलाई-2026 में दमोह वृत्त में प्राप्त राजस्व संग्रहण की वितरण केन्द्रवार समीक्षा की गई तथा लक्ष्य के विरूद्ध संग्रहण अत्यंत कम प्राप्त होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए, प्रत्येक वितरण केन्द्र प्रभारी को कंपनी द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त न होने की स्थिति में कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई। साथ ही बिलिंग दक्षता को कंपनी द्वारा निर्धारित लक्ष्य तक ले जाने हेतु निर्देशित किया गया।

            मुख्य अभियंता द्वारा माह अगस्त-2026 में 09 अगस्त तक प्राप्त राजस्व संग्रहण की भी वितरण केन्द्रवार समीक्षा की गई। समीक्षा करने पर प्रगति संतोषजनक नहीं पाये जाने पर उनके द्वारा राजस्व वसूली में कोताही बरतने वाले कनिष्ठ अभियंताओं को “चेतावनी” जारी की गई।

            मुख्य अभियंता द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि माह अगस्त-2026 में लक्ष्यानुसार राजस्व वसूली हेतु प्रभावी कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करे। उनके द्वारा सख्त लहजे में सचेत किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावेगी।

            मुख्य अभियंता द्वारा राजस्व प्राप्त करने हेतु एकाउंट सीज, चैकिंग एवं वितरण केन्द्रों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए, आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

            मुख्य अभियंता द्वारा आर.डी.एस.एस. एवं कार्य योजना के कार्यो की समीक्षा करते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

            बैठक में मुख्य अभियंता के साथ अधीक्षण अभियंता-दमोह अमित चौहान, कार्यपालन अभियंता उत्तर संभाग-दमोह बी.पी.पटैल, कार्यपालन अभियंता (एस.टी.एम/एस.टी.सी) संभाग-दमोह एस.के.गेडाम के अतिरिक्त दमोह वृत्त के समस्त सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!