शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में 10 अगस्त दिन सोमवार को ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के अन्तर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के संरक्षक प्राचार्य डॉ. जी. पी. चौधरी के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश जैन ,प्रभारी डॉ. आराधना श्रीवास एवं डॉ. जया अहिरवार, संयोजक डॉ. प्रीति वर्मा एवं समिति सदस्य डॉ. ममता संघी, डॉ. अनुभा तिवारी के निर्देशन में अधिक से अधिक छात्राओं ने इसमें भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान अंचल तिवारी B.A. II, द्वितीय स्थान प्रिया त्रिपाठी B.Sc. II, तृतीय स्थान रश्मि पटेल B.Sc. II ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. अरूणा एम जैन, डॉ. मालती नायक एवं डॉ. आर.पी अहिरवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी, डॉ. डी.के नेमा, डॉ. राधा ताम्रकार, पूजा तंतुवाय, उमेश दीपांकर एवं समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।



