E-Paperमध्य प्रदेश

जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं NPK उर्वरक उपलब्ध एवं वितरण किया जा रहा है

दमोह में किसानों के चक्का जाम संबंधी जानकारी संज्ञान में आने पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक श्री प्रजापति ने तथ्यात्मक रूप से डबल लॉक केन्द्र दमोह में बिना ई- विकास पोर्टल के उर्वरक प्राप्ति के संबंध में जानकारी दी है ।

            उन्होंने बताया है लगभग एक हजार किसान उर्वरक प्राप्ति के लिये उपस्थित हुए थे, किसानों द्वारा तत्काल खाद प्राप्ति एवं डीएपी खाद की मांग की जा रही थी। कुछ समय के लिए चक्का जाम कर दिया गया था। जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से प्राप्त निर्देशानुसार राजस्व, कृषि एवं पुलिस व्यवस्था के साथ किसानों को समझाइस देने पर तत्काल चक्का जाम समाप्त हो गया। किसानों को ऑफलाईन टोकन वितरित किए गए, किसानों को विधिवत शांतिपूर्वक खाद का वितरण हाइब्रिड मोड पर किया गया।

            उन्होंने बताया सभी डबल लॉक केन्द्रों पर कृषि अधिकारियों/कर्मचारियों, राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में उर्वरक वितरण शांति पूर्ण चल रहा है। जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं NPK उर्वरक उपलब्ध है एवं वितरण किया जा रहा है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!