E-Paperमध्य प्रदेश
आईटीआई प्रवेश 2026-27 आवेदन एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 30 जून
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दमोह में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक आवेदन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि आईटीआई में तकनीकी एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण करें। अधिक जानकारी हेतु जिले किसी भी नजदीकी शासकीय आईटीआई, में संपर्क किया जा सकता है।


