Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

दिगंबर जैन महिला नसिया मंदिर शाखा ने गोविंद धाम में माताजी का चौका लगाया

दमोह। आचार्य श्री के संघ की दो माताजी साधुमति जी और साधना मति माताजी का हम सबको दो महीने तक धर्म लाभ मिला नसिया मंदिर की सभी बहनों ने मंदिर धर्मशाला में चौका लगाया और आहार दान दिया उसके बाद माता जी के बिहार में दमोह से जबलपुर तक पहुंचने में रास्ते में चौक की व्यवस्था नसिया मंदिर के सदस्यों ने की। माता जी को गोविंद धाम में चौका लगाकर हम लोगों को आहार दान देने का सौभाग्य मिला उसके बाद मंगल विहार करते हुए दिनांक 17.06.2026 को शाम 7 बजे शिवनगर मंदिर जबलपुर पहुंचे। 18.06 2026 को सुबह शिवनगर से मंगल विहार करते हुए 7 लाडगंज मंदिर जबलपुर पहुंचे इस भव्य अगवानी में दमोह से आए हुए भाई बहनों तथा महिला मंडल की सदस्यों की सहभागिता सराहनीय रही। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संरक्षिका एवं प्रांतीयविशिष्ट अधिकारी श्रीमती रोहिणी जैन, प्रांतीय चेयरपर्सन श्रीमती समता चंपा जैन, शाखा संरक्षिका श्रीमती चंद्रप्रभा जैन दिशा, चांदनी, श्वेता, लवली, रजनी, रानी, अनीता, राजेश्वरी, नीतू, स्मृति, विनीता, अनन्या बहनों ने तथा भैया तरुण सराफ, नीरज आशीष दिलीप ऋतिक सराफ, रितिक मनीष संदीप और अंश भाइयों की सहभागिता रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!