Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, दमोह में रिक्त सीटों हेतु द्वितीय चरण के प्रवेश प्रारंभ

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, दमोह में रिक्त सीटों हेतु द्वितीय चरण के प्रवेश प्रारंभ

दमोह :

            शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, दमोह में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया के उपरांत शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

            संस्थान के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 09 जून 2026 से 18 जून 2026 तक dte.mponline.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया मेरिट के आधार पर संचालित की जा रही है। अभ्यर्थी 10वीं उत्तीर्ण होने पर तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

            महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, छात्रावास, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय, वाई-फाई परिसर तथा प्लेसमेंट सहायता जैसी सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। अधिक जानकारी हेतु 9893669799, 8770257942 पर संपर्क करें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!