Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प- सांसद श्री लोधी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सांसद राहुल सिंह लोधी ने आनंद धाम परिसर में किया पौधारोपण

 पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार सुबह आनंद धाम परिसर में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने पौधारोपण किया। इस दौरान आंवला, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

             सांसद राहुल सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है।

            कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में सामूहिक सहभागिता पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों और उपस्थित लोगों ने अभियान को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!