Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न, अस्पताल विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर बनी सहमति

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी की विशेष उपस्थिति में किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यमंत्री लोधी ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अधोसंरचना विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की।

            बैठक में बीएमओ डॉ. डी.के. राय द्वारा एजेंडा प्रस्तुत करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का विवरण रखा गया। साथ ही एक्स-रे मशीन के सीआर स्कैनर प्रिंटर की मरम्मत, अस्पताल परिसर एवं शासकीय भवनों की बाउंड्री वॉल निर्माण, अस्पताल परिसर के बाहर सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण, प्रस्तावित नवीन भवन के लिए भूमि चिन्हांकन, पेशेंट स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर क्रय, एम्बुलेंस खरीद के पश्चात शेष राशि के उपयोग तथा अतिरिक्त सभा कक्ष निर्माण जैसे प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

            बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों एवं परिजनों की सुविधा के लिए पृथक कैंटीन एवं कैफेटेरिया निर्माण कर उसे ठेके पर संचालित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। अस्पताल परिसर में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था एवं पार्किंग शुल्क निर्धारण पर भी विचार-विमर्श हुआ, इसके अतिरिक्त विधायक निधि से प्राप्त एम्बुलेंस के उपयोग के संबंध में आर्थिक रूप से सक्षम वर्ग से निर्धारित किराया लिए जाने, अस्पताल परिसर में 24 घंटे पुलिसकर्मी की तैनाती सुनिश्चित करने तथा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने निर्देश दिए कि पुरानी एवं जर्जर अस्पताल भवन, जो वर्तमान में खंडहर की स्थिति में है, उसे हटाकर वहां उपयोगी नवीन भवन का निर्माण कराया जाए। साथ ही अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर मरकरी लाइट लगाकर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रस्तुत सभी प्रमुख प्रस्तावों पर समिति सदस्यों द्वारा सहमति व्यक्त की गई तथा अस्पताल की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!