जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्रोत पूजन एवं जल जागरूकता कलश यात्रा व जल चौपाल आयोजित की गई

दमोह। माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवान्कुर संस्था उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा ग्राम पंचायत हरदुआ मुड़र के ग्राम शीशपुर पट्टी स्थित कुआं जल स्रोत पूजन एवं कलश यात्रा व जल चौपाल आयोजित की गई इस कार्यक्रम के दौरान जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। समाज सेवी राहुल पाठक ने बताया कि ग्रामीणों जनों को जल संरक्षण के महत्व एवं जल स्रोतों की नियमित देखरेख के प्रति सजग होना होगा, जिसमें अभियान जल गंगा अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा के अवसर पर कलश यात्रा के आयोजित की गई। ग्रामवासियों के साथ जल चौपाल का आयोजन भी किया गया। चौपाल में जल संरक्षण के प्रति जनसहभागिता बढ़ाने पर चर्चा की गई। उप सरपंच से भगवान दास यादव ने बताया कि ग्रामीण जनों ने अभियान को सफल बनाने में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इस कार्यक्रम में भगवान दास यादव, संतोष यादव, नन्हे भई यादव, सालक राम यादव, खुमान यादव, गणेश यादव, गुड्डू यादव, खिलान यादव, दशरथ यादव, कन्नू यादव, हल्के यादव, सुनील यादव, काशीराम यादव, हजू यादव, रामदास यादव लक्ष्मण यादव, मुन्ना रैकवार, प्रशांत यादव, कृष्ण कुमार शर्मा मनोज अयाची, प्रियांशु अयाची, पीहू अयाची, हेमेन्द्र सिंह चंदेल वाटर एड, वारे लाल यादव, कल्लू यादव, हरि सिंह, विहारी सिंह, देवेन्द्र, माया रानी यादब, दीप्ति अयाची, प्रवीण यादव, दिप्पू, संदीप अन्नया यादव, हनुमत सिंह, हरिबाई सेन, राजू सेन, जय सिंह, सालकराम प्यासी, जितेन्द्र यादव, गुलाव यादव, खिलान यादव आदि की उपस्थिति रही।




