गौशाला को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा- मंत्री श्री प्रहलाद पटेल गुबरा गौशाला गौ-संरक्षण के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही-राज्यमंत्री श्री लोधी मंत्री श्री पटेल एवं राज्यमंत्री श्री लोधी ने गुबरा गौशाला पहुँचे

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दमोह कार्यक्रम के उपरांत गुबरा गौशाला पहुंचे। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गौशाला का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला में विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की।
मंत्री पटेल ने कहा आने वाले समय में इस गौशाला को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां होम स्टे का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे पर्यटकों को ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिल सके।
राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि गुवरा गौशाला को प्राकृतिक वातावरण में विकसित किया गया है और इसे गौ संरक्षण के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां एक अभिनव पहल भी शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लोग अपने जन्मदिन पर गौशाला पहुंचकर गौ माता को गौ-ग्रास अर्पित कर जन्मदिन मनाते हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल से गौशाला के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है।
भ्रमण के दौरान सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण, नरेंद्र बजाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। n


