E-Paperमध्य प्रदेश
पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल का दमोह प्रवास आज मेडिकॉन दमोह 2026 कार्यक्रम में होंगे शामिल गौशाला गुबरा का करेंगे अवलोकन
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का 24 मई रात्रि 12:05 रविवार को दमोह आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री पटेल प्रात: 10 बजे होटल रॉयल दमयंती पैलेस में आयोजित “मेडिकॉन दमोह 2026” कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री पटेल प्रात: 10:40 बजे होटल रॉयल दमयंती पैलेस से प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात वे प्रात: 11:50 बजे गुबरा गौशाला का अवलोकन करेंगे। गौशाला निरीक्षण के उपरांत मंत्री श्री पटेल दोपहर 12:10 बजे गौशाला गुबरा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

