Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

अंतरराष्ट्रीय करांटे चैम्पियनशिप में पदक जीतकर गांव लौटी नियति दीक्षित का भव्य स्वागत सकोर की बेटी ने विश्व पटल पर बढ़ाया गांव का मान

मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल करांटे चैम्पियनशिप में 14 वर्ष आयु वर्ग में पदक जीतकर लौटी प्रतिभाशाली बेटी नियति दीक्षित का उनके पैतृक गांव सकोर में ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव पहुंचने पर नियति ने अपने माता-पिता के साथ सकोर मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बाद में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुईं।

            इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने नियति दीक्षित का पुष्पमाला एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नियति की प्रतिभामेहनत और लगन ने सकोर गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया हैजो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है, उन्होने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। नियति की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी विश्व मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!