Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री श्रोत्रि ने नगर परिषद हिंडोरिया में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण बीएलओ से प्राप्त की पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी

 राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक शरद कुमार श्रोत्रि ने नगर परिषद हिंडोरिया क्षेत्र का भ्रमण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से चर्चा कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

            प्रेक्षक श्री श्रोत्रि ने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!