Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

कलेक्टर श्री यादव जमीनी हकीकत जानने आकस्मिक रूप से पहॅुचे ग्राम आनू और बांदकपुर डॉक्टर का 03 दिवस का वेतन कांटने, 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा पीडीएस दुकान के सेल्समेन के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश आयुर्वेद औषधालय में एक्सपायरी डेट की दवा मिली कलेक्टर ने कहा ऐसे आकस्म्कि निरीक्षण सतत् होगे

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव अपने आकस्मिक भ्रमण के दौरान जिले के ग्रामीण अंचलो में पहॅुचकर जमीनी हकीकत जान रहे है, इसी कड़ी में कलेक्टर आज प्रात: 10 बजे रवाना होकर ग्राम आनू और बांदकपुर पहॅुचे। उन्होने यहां ऑगनबाड़ी केंद्रो और आयुवैदिक औषधालय, उप-स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उचित मूल्य दुकानो का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाई गई कमियों के संबंध में कार्रवाई के निर्देश मौके पर दिये गये।

            कलेक्टर श्री यादव बांदकपुर आर्युवैदिक अस्पताल पहॅुचे। अस्तपाल में पदस्थ डॉ. रितु कुरेरिया अनुपस्थित पाई गई। उन्होने जिला आयुष अधिकारी डॉ. पटैल को वीडियो कॉल कर वस्तुस्थिति दिखाई और 3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। यहॉ पर दवासाज मौजूद थे। यहां से कलेक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांदकपुर पहॅुचे, जहॉ डॉक्टर और पूरा स्टॉफ मौजूद रहा। मरीजो का इलाज हो रहा था।

            कलेक्टर श्री यादव नें मरीजो से भी चर्चा की, मरीजो को मिल रहे उपचार का फीडबैक भी लिया। यहां इलाज को आई बुजुर्ग महिला से कलेक्टर ने चर्चा की हाल जाना, बुजुर्ग महिला रोने लगी, जिस पर कलेक्टर श्री यादव नें ढांढस बंधाया कहा जिला प्रशासन और सरकार आपके साथ है, पानी बुलाकर पिलवाया और फल भी बुलाकर दिलाये गये। उक्त बुजुर्ग कलेक्टर का स्नेह भाव से चर्चा करने से भावुक होकर अपनी बाते बता रही थी।

बॉदकपुर पीडीएस दुकान का निरीक्षण, खाद्यान्न वितरण 98 प्रतिशत

 पर अनाज भी रखा पाया गया

            कलेक्टर श्री यादव बांदकपुर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरित हो रहे खाद्यान्न दुकान बांदकपुर पहॅुचे। यहॉ 98 प्रतिशत वितरण बताया गया किन्तु स्टॉक रूम में करीब 18 ‍क्विंटल खाद्यान्न पाये जाने पर खाद्य अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

3 ऑगनबाड़ी केंद्रो का निरीक्षण 2 केंद्रो में बच्चे नही मिलें, कार्यकर्ता दो जगह अनुपस्थित मिली, कड़ी कार्यवाही के निर्देश

            जब कलेक्टर आंगनबाड़ी केंद्र 167 आनू पहॅुचे तो आंगनबाड़ी खुली तो पाई गई, यहां पर बच्चे नही थे तथा कार्यकर्ता भी नही थी, सिर्फ सहायिका मौजूद थी, इसी प्रकार 65 बांदकपुर आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे नही थे तथा कार्यकर्ता भी अनुपस्थित पाई गई। आनू का 81 नंबर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे मौजूद थे और नाश्ता हलवा बच्चों ने खाया था, 54 में 28 बच्चे उपस्थित पाए गये। कलेक्टर श्री यादव नें जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होने कहा जिले के दूरस्थ क्षेत्रो में इसी तरह लगातार आकस्मिक दौरे कर लापरवाही पर कार्यवाही की जायेगी।

आयुर्वेद औषधालय में एक्सपायरी डेट की दवा पाई गई

            आयुर्वेद अस्पताल बांदकपुर के आकस्मिक भ्रमण के दौरान यहां पर एक्सपायरी डेट की दवा पाये जाने पर कलेक्टर श्री यादव ने अप्रसन्नता जाहिर करते हुये जिला अधिकारी को सख्त निर्देश दिये, सभी जगह सुनिश्चित करें ऐसा कहीं न हो

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!