E-Paperमध्य प्रदेश
कलेक्टर श्री यादव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलियाघाट के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बिना सूचना एवं सक्षम अनुमति के अनुपस्थित पाए जाने पर 05 अधिकारी-कर्मचारियों का 03 दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से काटने की कार्रवाई की गई
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के प्राथ. स्वा. केन्द्र इमलियाघाट का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बिना किसी सूचना व सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना ही कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर 05 अधिकारी-कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से 03 दिवस का वेतन काटा गया।
इन अधिकारी-कर्मचारियों का काटा गया वेतन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया बंधपत्र चिकित्सक डॉ. मुफादल सैफी, संविदा फार्मासिस्ट इमरान खान, संविदा ए.एन.एम. राजेशकुमारी विश्वकर्मा, आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर विनय शर्मा एवं आउटसोर्स एम.टी.एस. प्राथ. स्वा. केन्द्र इमलियाघाट-हिण्डोरिया वीरेन्द्र रैकवार का 03 दिवस का वेतन काटा गया हैं।


