Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

कलेक्टर श्री यादव आकस्मिक रूप से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने जोरतला खुर्द, बजरंगढ़ और बांदकपुर खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण किसानों से चर्चा कर खरीदी, तौल एवं बारदाना व्यवस्था की जानकारी ली गई, किसानों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव अपने आकस्मिक भ्रमण के दौरान आज समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे। सर्वप्रथम कलेक्टर श्री यादव जोरतला खुर्द खरीदी केंद्र पहुंचे। यहां पर मौजूद किसानों से चर्चा की, किसानों ने बताया कि उनका अनाज खरीद जा रहा है, यहां पर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है, सामने से एक बोरी गेहूं तोल कराया गया जो कि निर्धारित मापदंड के तहत पाया। यहां पर अभाना के कुछ किसान मौजूद थे जिन्होंने बताया कि उनका अनाज यहां पर खरीद जाना हैं किंतु अभी प्रारंभ नहीं हुआ है। साथ में मौजूद सहायक पंजीयक सहकारी समितियां और खाद्य अधिकारी रचना प्रजापति को आज से ही खरीदी करने समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी दौरान कलेक्टर श्री यादव बजरंगगढ़ गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे। किसानों से चर्चा की, किसानों ने खरीदी में संतोष जताया किसी तरह की कोई समस्या नहीं बताई गई।

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया आज उनके द्वारा गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। बांदकपुर खरीदी केन्द्र में बोरी तुलाई हुई थी, उसको पुन: तुलवाकर देखा गया, सही मात्रा पाई गई।

            उन्होंने किसानों से भी चर्चा की, किसानों द्वारा बताया गया कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। बारदाना भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान महेश तिवारी ने बताया कि ओटीपी नहीं आने के कारण पर्ची विलंब से मिल पा रही है, उसके संबंध में भी सबंधित अधिकारियों से चर्चा कर इसका निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही कलेक्टर ने किसान भाइयों से अनुरोध किया किसी तरह की कोई भी समस्या हो, तो वे कंट्रोल रूम का नंबर दिया गया है उस पर बताएं। जिला प्रशासन समस्या द्वारा त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराया जायेगा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!