Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

25 मई को ‘गंगा दशमी’ पर जिलेभर में होंगे भव्य कार्यक्रम- कलेक्टर श्री यादव समय सीमा बैठक संपन्न, दिए गए अहम् दिशा-निर्देश

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान, पेयजल, स्वच्छता सर्वेक्षण एवं विभिन्न प्रशासनिक योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए तथा आमजन को भी अभियान से जोड़ा जाए। उन्होने  बताया कि 25 मई को ‘गंगा दशमी’ के अवसर पर जिलेभर में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप दिया जाए, जिसमें रैलियां, कलश यात्राएं एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं।

रात्रि चौपाल में उठे मुद्दों के त्वरित निराकरण के निर्देश

            कलेक्टर श्री यादव ने ग्राम पाठादो में आयोजित रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम के दौरान सामने आए मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा क्षतिग्रस्त मकानो आदि का समय पर मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, पात्र पेंशन के आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

उपार्जन व्यवस्था और किसान सुविधाओं पर विशेष जोर

            बैठक में उपार्जन कार्यों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएं बेहतर रखने और समय पर कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।

सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी मामलों की भी हुई समीक्षा

            कलेक्टर श्री यादव ने सीएम हेल्पलाइन, सीएम मॉनिटरिंग, सीएम आवास योजना तथा लोक सेवा गारंटी से जुड़े लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए, ताकि जिले की प्रगति अपेक्षानुसार बनी रहे।

अवैध उत्खनन की गतिविधियां मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई

            जिले में अवैध उत्खनन की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री यादव ने माइनिंग ऑफिसर और सभी एसडीएम को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा, यदि किसी क्षेत्र में अवैध उत्खनन की गतिविधि पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित करने और नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।

अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा, अवैध शराब को लेकर भी प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस संबंध में एसपी आनंद कलादगी को अवगत कराते हुए कहा है कि पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम बनाकर धर-पकड़ अभियान चलाया जाए तथा अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

            उन्होने कहा, अवैध शराब के कारण कई दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों को रोकने और जनहानि से बचाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।

अधिकारियों को भ्रमण करना होगाजनता से जीवंत संवाद बनाना होगा

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा एक समुद्र लाखों तरंगें उत्पन्न कर सकता हैं, लेकिन लाखों तरंगें एक समुद्र उत्पन्न नहीं कर सकतीं हैं ऐसा इसलिए क्योंकि समुद्र ज़मीन से जुड़ा हुआ हैं। उन्होंने कहा सभी अधिकारियों से कहा आपको भ्रमण करना होगा, जनता से जीवंत संवाद बनाना होगा, अपने विभाग की कार्यविधियों का आकलन करना होगा, मौके पर जाना होगा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!