Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
Uncategorized

पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ शासन से मान्यता प्राप्ति की ओर अग्रसर एक करोड़ तिरेसठ लाख रुपये तक पहुँचा सहयोग

पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ शासन से मान्यता प्राप्ति की ओर अग्रसर एक करोड़ तिरेसठ लाख रुपये तक पहुँचा सहयोग

दमोह। पीएमयूएम शिक्षक संघ प्रांत संयोजक जिला अध्यक्ष पवन खरे ने बताया कि पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ द्वारा अपने दिवंगत सदस्यों के परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने का सराहनीय कार्य निरंतर जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारी कल्याण कोष योजना के माध्यम से इस बार दो दिवंगत सदस्यों के परिवारों को एक साथ सहयोग प्रदान किया जा रहा है। स्व. श्री महेन्द्र सिंह मुवेले जी के परिवार को अब तक लगभग 23 लाख रुपये तथा स्व. श्री रेवाराम अलोने जी के परिवार को 27 लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह सहयोग प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। संघ के अनुसार वर्तमान में लगभग 1 लाख 6 हजार शिक्षक एवं कर्मचारी सदस्यता ले चुके हैं, जिनमें शिक्षा विभाग के अधिकारी, बाबू एवं चपरासी भी शामिल हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में नए सदस्य जुड़ रहे हैं।
पवन खरे ने कहा कि कर्मचारी कल्याण कोष योजना के माध्यम से संघ निरंतर अपने दिवंगत साथियों के परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा है। यह योजना “सहयोग के बदले सहयोग” की भावना पर आधारित है, जिसमें प्रत्येक सदस्य की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जो सदस्य सहयोग नहीं करते हैं, वे योजना के लाभों से वंचित रह जाते हैं। किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्थिति में ऐसे सदस्यों के लिए सहयोग की अपील नहीं की जाती, इसलिए सभी सदस्यों से बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि वे अपना सहयोग समय पर पूर्ण करें। यह सहयोग प्रक्रिया केवल 15 अप्रैल तक ही जारी रहेगी। उन्होंने यह भी अपील की कि जो साथी अभी तक सदस्यता नहीं ले पाए हैं, वे शीघ्र सदस्यता ग्रहण कर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनें। यह संगठन केवल एक संघ नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहाँ हर सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है। संघ के संस्थापक श्री सतीश खरे ने बताया कि सहयोग प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाया जा रहा है तथा जून माह तक एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे सदस्यों को तकनीकी सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि यह संगठन मध्यप्रदेश के सबसे बड़े संघ के रूप में स्थापित हो चुका है और शीघ्र ही शासन से मान्यता प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही संघ को शासन से औपचारिक मान्यता प्राप्त होगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!