जिला शिक्षा अधिकारी वरिष्ठ कार्यालयों के पत्रो को दिखा रहें ठेगा- राकेश सिंह हजारी
जिला शिक्षा अधिकारी वरिष्ठ कार्यालयों के पत्रो को दिखा रहें ठेगा- राकेश सिंह हजारी
दमोह। म.प्र.शासकीय लिपिकीय कर्मचारी संघ के प्रान्तीय संरक्षक राकेश सिंह हजारी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी पर वरिष्ठ अधिकारियों के पत्रों का पालन सुनिश्चित नही करने का आरोप लगाया है, जिसमें तत्कालीन संचालक लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल का पत्र क्रं./873 दिनांक 28-06-2023 के द्वारा श्री राजेन्द्र कुमार अवस्थी भृत्य शास.महा.कन्या उ.मा.वि.हटा जिला दमोह के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने के लिये जिला शिक्षा अधिकारी दमोह को पत्र लिखा गया, किन्तु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, इसके साथ ही श्रीमति रामबाई गोविंद सिंह परिहार तत्कालीन विधायक विधान सभा पथरिया द्वारा पत्र क्रं./21 दिनांक 04-08-2025 के द्वारा 05 बिन्दुओं की शिकायत कर कमिश्नर सागर संभाग सागर को कानूनी कार्यवाही करने का लेख किया गया, कमिश्नर सागर संभाग सागर द्वारा अपने पत्र क्रं./365 दिनांक 26-08-2025 के द्वारा श्री राजेन्द्र कुमार अवस्थी भृत्य के विरूद्ध एफ.आई.आर.दर्ज कराने संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग सागर को पत्र लिखा गया, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग सागर द्वारा अपने पत्र क्रं./9088 दिनांक 07-09-2025 को जिला शिक्षा अधिकारी दमोह को पत्र जारी किया गया। किन्तु उक्त वरिष्ठ कार्यालय द्वारा सभी पत्रों पर कार्यवाही ना करते हुये उसे संबंधित को आश्रय दिया जाना प्रमाणित है, अतः म.प्र.शासन् से आपेक्षा की जाती है, कि ऐसे अधिकारी के विरूद्ध शीघ्र अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने का ध्यान आकर्षित किया है।


