आयुष्मान आरोग्य मंदिर फतेहपुऱ में 78 किशोरियों ने उत्सवी माहौल में एच.पी.व्ही टीकाकरण कराया
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठया के निदेशन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विक्रांत चौहान के मार्गदर्शन में एच.पी.व्ही. टीकाकरण अभियान को गति देते हुए समुदाय के निकट स्वास्थ्य संस्थाओं में भी विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किये जा रहे है।
इस क्रम में बटियागढ़ विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर में सीबीएमओ डॉ. महेश सिंह लोधी की देखरेख में आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर में उत्सवी माहौल में एच.पी.व्ही टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। 78 किशोरियों ने उत्साहपूर्वक एच.पी.व्ही. टीका लगवाया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठया ने बताया कि एचपीव्ही टीकाकरण अभियान में मुख्यतः जिन बालिकाओं की आयु 14 वर्ष पूर्ण हो गई है और 15 साल से कम है, उन्हें एचपीव्ही टीकाकरण अभियान में प्राथमिकता दी जा रही है। इस आयु में टीका अधिक प्रभावी एवं लाभदायी माना जाता है। टीकाकरण के उपरांत किशोरियों में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के प्रति सुरक्षा को लेकर किशोरियों के चेहरे पर प्रसन्नता एवं संतोष के भाव दिखाई दे रहे थे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के खंड स्तरीय एवं मैदानी कर्मचारियों के अलावा अन्य सहयोगी विभागों महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग के के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।


