ग्राम नोहटा में कंपोजिट शराब दुकान ए और बी को स्थानांतरित करने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन एवं समस्त ग्रामवासी नोहटा के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
ग्राम नोहटा में कंपोजिट शराब दुकान ए और बी को स्थानांतरित करने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन एवं समस्त ग्रामवासी नोहटा के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

दमोह। तहसील जबेरा के ग्राम नोहटा में कंपोजिट शराब दुकान ए और बी को स्थानांतरित करने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन एवं समस्त ग्रामवासी नोहटा के लोगों ने किया धरना प्रदर्शन धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुंए। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत जी एवं संगठन के संभागीय अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह जी ग्राम नोहटा सरपंच प्रतिनिधि संदीप यादव जी ने बताया कि घाघरी रोड पर चल रही शराब दुकान जो की नालेश्वर मंदिर शासकीय स्कूल गांव के बीच में कंपोजिट ए और बी शराब दुकान खुली है। जिसके कारण आए दिन पास में रह रहे परिवार के लोगों को सुबह-शाम गाली गलौच लड़ाई झगड़ा झेलने पड़ते हैं महिला एवं बच्चियों में डर का माहौल बना रहता है इन्हीं सब कारणों के चलते संगठन एवं ग्रामवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया इस धरना प्रदर्शन में तहसीलदार सोनम पांडे जी एवं थाना प्रभारी अभिषेक पटेल मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्राम वासियों की शर्तों के अनुसार 15 दिन में शराब दुकान हटाने का आश्वासन दिया एवं अस्थाई रूप से धरना प्रदर्शन स्थागित करने का आग्रह किया महिलाओं की तरफ से जनपद उपाध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा अगर 15 दिवस की भीतर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो इसी स्थान पर इससे बडे रुप में पुनः धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में नोहटा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक भाई बहन एवं युवा मोर्चा प्रदेश सचिव विनोद सिंह जी संगठन के जिला सचिव सुरेश राय जी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह जी महिला मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष मालती ठाकुर जी ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कुमार जी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष भुजबल सिंह जी किसान ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सिंह जी एवं समस्त संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


