“शासकीय सांदीपनि विद्यालय दमोह में लॉटरी द्वारा नवीन प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की गई।
"शासकीय सांदीपनि विद्यालय दमोह में लॉटरी द्वारा नवीन प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की गई।

“शासकीय सांदीपनि विद्यालय दमोह में लॉटरी द्वारा नवीन प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की गई।” आज दिनांक को शासकीय सांदीपनि विद्यालय दमोह में कक्षा पहली एवं छठवीं के लिए लॉटरी द्वारा चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। आयोजन के शुभारंभ में संगीत शिक्षिका रूपा तिवारी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। नवीन प्रवेश 2026 27 में आरटीई एवं शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों के लिए वरीयता प्रदान की गई तत्पश्चात पूर्ण पारदर्शिता के साथ लॉटरी द्वाराकक्षा पहली में हिंदी माध्यम में 30 विद्यार्थियों का चयन किया गया, कक्षा छठवीं हिंदी माध्यम में 15 विद्यार्थी एवं कक्षा छठवीं अंग्रेजी माध्यम में 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर पी कुर्मी सर द्वारा विद्यालय की वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। माध्यमिक विभाग के प्रधानाध्यापक नरेंद्र सागर एवं प्राथमिक विभाग के प्रधानाध्यापक अनिल मुंडा, एवं सभी शिक्षकों और 500अभिभावकों की उपस्थिति रही। संपूर्ण आयोजन में सुरेश वेद एवं संजय खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि के रूप में के के अठया उपस्थित रहे।




