लिपिक संघ की मांग पर अराजक तत्त्व पर दर्ज हुई एफआईआर
लिपिक संघ की मांग पर अराजक तत्त्व पर दर्ज हुई एफआईआर

दमोह। कार्यालय जिला कलेक्टर दमोह के नकल शाखा में कार्यरत लिपिक कर्मचारी श्री अफसर खान के द्वारा म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ को लिखित पत्र देकर अवगत कराया गया कि शासकीय कर्तव्य निर्वाह के दौरान अराजक तत्व अबरार खान पिता बाबू खान द्वारा धमकी देते हुये नियम विरूद्ध तत्काल नकल नहीं लेने के कारण उसके द्वारा पिछले डेढ़ माह से मेरे विरुद्ध लगातार सूचना के अधिकार का दुरु उपयोग कर मुझे प्रताडित किया जा रहा है। यह मुझे शासकीय सेवा से अलग कराने की धमकी देता है एवं नौकरी बचाये रखने के लिये 5 लाख रूपये की माग भी कर रहा है। सघ ने सूझ-बूझ से अपने लिपिक साथी को प्रत्ताडता से मुक्ति हेतु अफसर खान के उक्त पत्र पर तत्काल कार्यवाही करते हुये माननीय कलेक्टर महोदय के नाम प्रांतीय संरक्षक श्री राकेश हजारी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील कलेक्टर महोदय द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले के तत्काल जाच कर एफआईआर दर्ज करने के लिये आदेशित किया। एडीसनल एसपी, एस.डी.एम. सी.एस.पी टी आई कोतवाली दमोह के निर्देशन में प्रताड़ित लिपिक के आवेदन एवं कवाहों की उपस्थित में अराजक तत्व पर शासकीय कार्य में बाघा एवं अन्य सबधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। लिपिक संघ के प्रांतीय संरक्षक श्री राकेश सिंह हजारी ने बताया कि इसके पूर्व किसी पत्रकार के सूचना के अधिकार के दुरूपयोग से ब्लेकमेल किये जाने की घटना से प्रताड़ित होकर राजेश त्रिपाठी नामक शासकीय सेवक ने मौत को गले लगा लिया था। आज उनका परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है। जिला अध्यक्ष राजीव बडकुल ने सभी लिपिक भाई-बहनों एवं समस्त शासकीय कर्मचारियों से ऐसी ब्लेकमेलिंग के षडयंत्र कर्ताओं के विरूद्ध लिपिक भाई अफसर खान की तरह आवाज उठाने की अपील की है। उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के समस्त लिपिक साथियों सहित शिक्षा विभाग, पीडब्लयूडी, स्वास्थ्य विभाग के लिपिक साथियों के साथ-साथ अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी सचिव राममिलन उपाध्याय भी शामिल हुये जिन सभी का आभार प्रर्दशन म.प्र. लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष राजीव बड़कुल ने किया। जागरूक कलेक्टर महोदय एवं प्रशासन का धन्यवाद माना जिनके त्वरित संज्ञान से पीडित लिपिक साथी को राहत प्राप्त हुई एवं सभी कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा की अनुभूति प्राप्त हुई।


