खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित दूध चिलिंग सेंटर एंड डेयरी एवं आइस कैंडी पैकिंग यूनिट का किया गया औचक निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित दूध चिलिंग सेंटर एंड डेयरी एवं आइस कैंडी पैकिंग यूनिट का किया गया औचक निरीक्षण


गाय भैंस मिश्रित दूध,भैंस का दूध,ऑरेंज फ्लेवर आईस कैंडी एवं मैंगो फ्लेवर आईस कैंडी के लिए गए नमूनें, खाद्य सामग्री के नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु भेजा गया राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाही
दमोह : 02 अप्रैल 2026
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए दमोह शहर में दूध चिलिंग सेंटर एंड डेयरी एवं आइस कैंडी पैकिंग यूनिट का औचक निरीक्षण किया।
कार्यवाही में ख़जरी मोहल्ला स्थित यादव दूध डेयरी दूध चिलिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित गाय भैंस मिश्रित दूध एवं भैंस का दूध के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह सिविल वार्ड नंबर 9,सिंधी कैंप स्थित दयाराम आइस कैंडी पैकिंग यूनिट का निरीक्षण किया गया। परिसर
…


