
जन सरोकार समाजसेवी समिति बटियागढ़ द्वारा शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सेक्टर बटियागढ़ के गांव-गांव में दीवार लेखन (स्लोगन) के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। समिति द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए उन्हें विद्यालय अवश्य भेजें और शिक्षा के महत्व को समझें।



