कुण्डलपुर में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ
कुण्डलपुर में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ

दमोह। श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर जिला दमोह मे परम पूज्य समाधि सम्राट आचार्य भवन विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार आचार्य भगवंत माता सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से बाल ब्र.अंकित भईया “सहज़“ के निर्देशन मे 23 मार्च 2026 को घटयात्रा ध्वजा रोहन के साथ शुभारम्भ हुआ। शाम को संगीत कार अंकित वर्धमान द्वारा प्रभु की मंगल आरती संपन्न हुई तदुपरांत धनेटा से आये आदरणीय बाल ब्रा.अंकित भईया जी के मंगल प्रवचन हुए जिसमे भईया जी के द्वारा सिद्धचक्र महामंडल विधान को महिमा को बताया गया आदरणीय भईया जी ने बताया की बहुत पुण्य प्रबल होता है तब जाकर सिद्ध क्षेत्र पर सिद्ध प्रभु की आरधना का शोभाग्य प्राप्त होता है. भक्ति भाव के साथ क्षत्राणी पर 27 मार्च तक यह विधान सम्पन होगा जिसके पुण्यर्जक श्री केपी जैन परिवार बसुंधरा नगर दमोह ने अपनी मा के शातायु पूर्ण होने के उपलक्षय मे विधान का आयोजन कराया जा रहा है।



