मध्य प्रदेश
Trending
कु खुशी आदर्श का हुआ नवोदय विद्यालय हटा में चयन
कु खुशी आदर्श का हुआ नवोदय विद्यालय हटा में चयन

दमोह : खुशी ने 95 % के साथ यह नवोदय परीक्षा पास की है। लगभग 5000 बच्चों में से खुशी का चयन हुआ है, इनके पिताजी डॉ मनोज कुमार अहिरवार कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह में और माताजी जयंती प्रेमी शासकीय शिक्षक हैं। खुशी की बड़ी बहन पहले से ही नवोदय विद्यालय हटा में कक्षा 9 में अध्ययन कर रही हैं। नवोदय विद्यालय वर्तमान में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ, व्यक्तित्व विकास और खेल कूद, सांस्कृतिक क्षेत्र में अच्छी शिक्षा प्रदान करते है, इनके चयन में धर्म सिंह राजपूत और खुशी के केंद्रीय विद्यालय हटा के सभी शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं।

