मध्य प्रदेश
Trending
बाल एवं श्रम श्रम टास्क फोर्स समिति द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
बाल एवं श्रम श्रम टास्क फोर्स समिति द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
दमोह : कलेक्टर अनिल राठौर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत बाल एवं कुमार श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत गठित बाल एवं श्रम श्रम टास्क फोर्स समिति द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेवा कार सर्विस सेंटर एवं चाय अडडा पर एक-एक किशोर श्रमिक पाये गये। बालकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया श्रम विभाग द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जांच कार्यवाही प्रचलन में हैं।बाल श्रम अभियान के दौरान बाल श्रम नोडल अधिकारी राहुल कुर्मी, प्र. सहा. श्रम पदाधिकारी पूजा अवस्थी, श्रम निरीक्षक स्वाति राज, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष दीपक तिवारी, बाल संरक्षण अधिकारी अखिलेश चौबे, पुलिस विभाग आरक्षक बेनी प्रसाद, जन साहस से राम कृष्ण यादव एवं मुकेश नवीन मौजूद रहे।



