
जिला चिकित्सालय में 19, 20 व 21 फरवरी को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड एन.क्यू.ए.एस का राष्ट्रीय स्तर का निरीक्षण हुआ था। जिसके परिणाम में जिला चिकित्सालय को 92.3 प्रतिशत के साथ क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। वर्ष 2022 में 12 विभागों को यह क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया था। यह हर 3 साल में होने वाले निरीक्षण उपरांत क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। इस बार 19 विभागों हेतु इस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया गया था तथा सभी विभाग सफल रहे। अस्पताल के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल ने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर जो जिला क्वालिटी एश्योरेंस सेल के प्रमुख हैं का विशेष रूप से धन्यवाद प्रेषित किया। जिन्होंने इंस्पेक्शन की तैयारी के दौरान इंस्पेक्शन के समय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया।
जिला अस्पताल के क्वालिटी नोडल अधिकारी डॉ. अमित प्रकाश जैन द्वारा इस उपलब्धि का श्रेय सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल के कुशल नेतृत्व तथा उप क्वालिटी नोडल डॉ. मनीष संगतानी, डॉ राघवेंद्र चौधरी, आर. एम.ओ. डॉ. दिवाकर पटेल, डॉ. चक्रेश, अस्पताल उप-प्रबंधक डॉ सुरेन्द्र विक्रम सिंह तथा समस्त क्वालिटी नोडल, असिस्टेंट नोडल व समस्त स्टाफ को दिया गया।



