E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
जिले में 16 से 25 मार्च तक लगेंगे ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के ब्लॉक स्तरीय शिविर
जिले में शासन के “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत 16 मार्च से 25 मार्च 2026 तक विभिन्न ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में नागरिक अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
शिविरों का आयोजन संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नेतृत्व में किया जाएगा। सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगर पालिका अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुसार शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



