E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के लिए द्वितीय प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न दिए गए अहृम दिशा-निर्देश

दमोह में जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के लिए द्वितीय प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कलेक्टर अनिल राठौर की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान मकानों पर नंबर अंकित करने सहित अन्य आवश्यक कार्यों के संबंध में भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम दमोह सौरभ गंधर्व, डीपीओ अलका दास, डीपीसी मुकेश द्विवेदी, एनआईसी अधिकारी योगेन्द्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

