सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दमोह द्वारा उन्मुक्त समाज सेवी संस्था को किया सम्मानित

दमोह। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दमोह के द्वारा वृद्धजन संवेदीकरण जागरूकता कार्यक्रम जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र में आयोजित किया गया जिसमें समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही व नशामुक्ति के क्षेत्र में प्रचार प्रसार के रही सामाजिक संस्था उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाज सेवी संस्था को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मंच से सम्मानित किया गया, जिसमें समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी नितिन पटेल ने बताया कि यह संस्था लगभग आठ माह से नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्य कर रही है जो दमोह के समस्त वार्डों में एवं तीन तहसील पथरिया, तेंदूखेड़ा, हटा के शहरी वार्ड में एवं दमोह ब्लाक के अनुमानित 60 से 70 ग्राम पंचायत में नशामुक्ति प्रचार प्रसार की टीम के साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव गांव जाकर नशामुक्ति का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है यह कार्य बहुत सराहनीय है।ं

