E-Paperमध्य प्रदेश
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन आज
आगामी पर्व चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती, ईद-उल-फितर, रामनवमी, ज्वारे विसर्जन, महावीर जयंती, हनुमान जयंती, अंबेडकर जयंती, बैसाखी, गुड फ्राइडे परशुराम जयंती आदि पर कानून व्यवस्था के सबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन 12 मार्च को दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष कार्यालय (कलेक्ट्रेट) के सभाकक्ष में किया गया है।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सभी संबंधितो को तय समय-सीमा में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है।


