अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में फिट इंडिया वूमेन्स वीक-2026 का आयोजन
माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘‘फिट इंडिया वूमेन्स वीक -2026‘‘ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विनय वर्मा के मार्गदर्शन में डॉ. गजेन्द्र नामदेव एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पूजन एवं उद्घाटन उद्बोधन दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित एसडीओपी पथरिया थाना सुश्री प्रिया सिंधी द्वारा सेफ्टी अवेयरनेस, प्रमुख हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से संबंधित जानकारी छात्र-छात्राओं को अपने उद्बोधन में दी। महाविद्यालय की छात्रा कु. गीता पटेल द्वारा सेल्फ डिफेन्स डेमोस्ट्रेशन का प्रदर्शन किया गया। एडव्होकेट जितेन्द्र कुमार दुबे द्वारा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की। योग प्रशिक्षक सुदेश चैरसिया द्वारा योग के प्रमुख क्रियाओं की जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई। विजय कुमार तिवारी द्वारा योग विषय पर व्याख्यान दिया गया। इसके साथ-साथ 15 दिवसीय योग एवं आत्मरक्षा शिविर का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की रुपरेखा क्रीड़ा अधिकारी सत्यनारायण लड़िया द्वारा प्रस्तुत
…

