Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

लीनेस क्लब द्वारा पिछड़ी बस्तियों में सेनेटरी पैड वितरण एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

दमौह। शहर की पिछड़ी बस्तियों में सामाजिक संस्था लीनेस क्लब द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराना साथ ही कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सेनेटरी पैड के सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्हें समझाया गया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इस दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। जागरूकता सत्र में यह भी बताया गया कि इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैड का सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से निपटान कैसे किया जाए, ताकि संक्रमण और पर्यावरण प्रदूषण से बचाव हो सके। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों ने इस सराहनीय पहल के लिए क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। लीनेस अध्यक्ष रजनी खरे ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान न केवल महिला स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने परिवार के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का भी उतना ही ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यदि महिला स्वयं स्वस्थ नहीं होगी तो परिवार की देखभाल भी प्रभावित होगी। लीनेस क्लब का यह प्रयास नारी सशक्तिकरण एवं मानव सेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर स्मृति खरे, रोज़ी बग्गा, ज्योति चिले, रचना, आशा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, कविता चंदानी, ज्योति सचदेव, पदमा दुबे, माया यादव, वर्मा अरोरा, रितु यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!