Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

मेडिकल कॉलेज लिंक रोड के उन्नयन कार्य को लेकर स्थिति स्पष्ट मेडिकल कॉलेज लिंक रोड हेतु उक्त मार्ग का उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य पैकेज क्रमांक MP08UPG14 के अंतर्गत किया जा रहा है

मेडिकल कॉलेज लिंक रोड के उन्नयन कार्य को लेकर स्थिति स्पष्ट मेडिकल कॉलेज लिंक रोड हेतु उक्त मार्ग का उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य पैकेज क्रमांक MP08UPG14 के अंतर्गत किया जा रहा है

दमोह : महाप्रबंधक, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण ने बताया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) अंतर्गत एस.एच.-37 से अथाई मार्ग का निर्माण पूर्व में 3.75 मीटर कैरिजवे एवं 6.00 मीटर रोडवे चौड़ाई में किया गया है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज लिंक रोड हेतु उक्त मार्ग का उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य पैकेज क्रमांक MP08UPG14 के अंतर्गत किया जा रहा है।

महाप्रबंधक देवेश साहू ने बताया कि मार्ग के प्रारंभिक भाग, चैनेज 0 से 700 मीटर तक, पूर्व निर्मित 3.75 मीटर चौड़ी सीसी पेवमेंट आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने के कारण उस पर IRC-SP17 के अनुसार 125 मिमी मोटाई में ओवरले का प्रावधान किया गया है। यह ओवरले Short Panelled Concrete के रूप में IRC-SP140 एवं IRC-SP62 के मानकों के अनुरूप किया जा रहा है, साथ ही, पूर्व निर्मित 3.75 मीटर कैरिजवे को 5.50 मीटर तक चौड़ा करने के लिए मार्ग के दोनों ओर 0.875 मीटर चौड़ाई में 200 मिमी मोटाई की नवीन सीसी पेवमेंट का प्रावधान किया गया है। PMGSY की गाइडलाइन के अनुसार Existing CC portion में Short Panelled Concrete का प्रावधान अनिवार्य है।

महाप्रबंधक श्री साहू ने स्पष्ट किया कि निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संविदाकार द्वारा कार्य किया जा रहा है तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, राजस्व विभाग द्वारा मार्ग का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी की जा रही है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!