Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

जिले में बाल श्रम के विरुद्ध संयुक्त अभियान, गार्डन से एक बालक का रेस्क्यू  प्रकरण बाल कल्याण समिति को सौंपा

जिले में बाल श्रम के विरुद्ध संयुक्त अभियान, गार्डन से एक बालक का रेस्क्यू  प्रकरण बाल कल्याण समिति को सौंपा

दमोह : जिले में बाल श्रम के विरुद्ध सख्ती जारी है, 25 फरवरी को बाल श्रम टास्क फोर्स समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर एक बालक को कार्य करते हुए चिन्हित किया गया। यह कार्रवाई किल्‍लाई नाका स्थित नीलकमल मैरिज गार्डन में की गई।अभियान में श्रम विभाग दमोह से सहायक श्रम पदाधिकारी आशा सिरश्‍याम, बाल श्रम  नोडल अधिकारी राहुल कुर्मी, पुलिस विभाग से आरक्षक रामकिशुन यादव तथा जन साहस संस्था से कमल बैरागी शामिल रहे। टीम द्वारा स्थल पर निरीक्षण के दौरान एक बालक अपनी मां के साथ कार्य करते हुए पाया गया।रेस्क्यू किए गए बालक का प्रकरण नियमानुसार बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलन में है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!