Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

मुनि श्री पदम सागर जी के सानिध्य में श्री 24 समवशरण महामंडल विधान 24 फरवरी से 3 मार्च

दमोह। आगामी अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा मुनि श्री पदम सागर जी के सानिध्य में श्री 1008 चौबीस समोशरण  अर्हत चक्र महामण्डल विधान का भव्य आयोजन 24 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक होने जा रहा है। उमा मिस्त्री की तलैया में  आयोजित इस भव्य आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही है वहीं मुनि श्री पदम सागर जी द्वारा भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आशीर्वाद प्रदान किया गया। आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी के मंगल आशीर्वाद से मुनि श्री पदम सागर जी एवं छुलल्क रत्न तात्पर्य सागर जी के मंगल सानिध्य में सकल जैन समाज के द्वारा अष्टानिका महापर्व में श्री 1008 चौबीस समोशरण अर्हतचक्र महामण्डल विधान की तैयारियां अंतिम चरण में है। विभिन्न कार्यों के संपादन हेतु गठित समितियां अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करने में जुटी हुई है। जिनको मुनिश्री का लगातार मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में 22 फरवरी को दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी मे विशेष युवा प्रेरणा सभा का आयोजन दोपहर 2ः00 बजे से किया गया है। जिसमें मुनि श्री पदम सागर जी महाराज के मार्गदर्शन के साथ युवाओं की जिज्ञासा का समाधान भी किया जाएगा। विधान समिति के संयोजक महेश दिगंबर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल उमा मिस्त्री की तलैया में विशाल पंडाल का निर्माण चल रहा है। यहां पर 24 गंधकुटी रूपी भव्य समवशरण की रचना की जा रही है। वही मुख्य समवशरण हेतु महा पात्रों का चयन 23 फरवरी को मुनि श्री के सानिध्य में किया जाएगा। गंधकुटी में परिवार के साथ आठ दिनों तक विधान पूजन पुण्यार्जन की राशि 51 हजार रुपए निर्धारित की गई है। इधर इंद्र इंद्राणी बनकर आठ दिनों तक विधान करने की राशि 3100 रुपए निर्धारित की गई है।  सभी पात्रों को पूजन वस्त्र आभूषण आदि विधान समिति के द्वारा प्रदान किए जाएंगे। 24 लघु समोशरण में सौधर्म इंद्र बनने का महा सौभाग्य प्राप्त करने वालो में श्री सुधीर सिंघई अध्यक्ष दिगंबर जैन पंचायत, श्री दिनेश जी चौधरी राजेंद्र जैन संदेश जैन, ब्रह्मचारी अभिषेक सिंघई परिवार दीपक जैन हर्ष कंप्यूटर, श्री दीपक बमोरया, नयन जैन सतीश सिंघई, श्री प्रवीण सिंघई महावीर ट्रांसपोर्ट, श्री प्रवीण सिंघई कुमुद सेल्स,संदीप मोदी सतीश मोदी अभाना वाले,  श्री रमेश चंद जी जैन भेड़ा वाले श्री सुनील जैन खमरिया बिजोरा वाले, श्री राजेश जैन हिनौती वाले, श्री प्रिंस जैन राजेश जैन विजय नगर आदि की स्वीकृति विधान समिति को प्राप्त हो चुकी है। शेष समोशरण में सोधर्मेंद्र बनने तथा इंद्र इंद्राणी बनने के लिए विधान समिति के संतोष जी बनवार, चक्रेश सराफ, राजेश हिनौती, मनोज जैन राजीव कॉलोनी से संपर्क करने की अपील की गई है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!