Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

कलंकित मंत्रियों की इस्तीफा की मांग को लेकर किया पुतला दहन

दमोह। भारत अमेरिका ट्रेड डील एवं मनरेगा में केन्द्र सरकार द्वारा बदलाव कर मजदूरी के कानूनी अधिकार पर प्रहार के विरोध में तथा मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के तीन कलंकित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन महासचिव नितिन मिश्रा के नेतृत्व में चार पुतलो का दहन अम्बेडकर चौक के पास किया गया। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि बदजुवान मंत्री जो सत्ता के नशे में मदमस्त है। वह तीनों मंत्री पद से चिपके हुए है उन्हें तो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिये। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कफ सीरम के जिम्मेवार मंत्री राजेन्द्र शुक्ल सेना, अधिकारी और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह, दूषित पानी से हुई मौतो के जिम्मेवार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय यदि इस्तीफा नहीं देते तो उन्हे बर्खास्त करें मोहन सरकार। संजय चौरसिया, वीरेन्द्र दवे, राजेश तिवारी, तिलक सींग, रजनी ठाकुर, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बबलु भटट्, रोहन पाठक, विक्रम ठाकुर, कमला निषाद, लाखन सिंह, मुख्तार जाफरी ने कथित दोषी मंत्रियों का पुतला फूकते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की असफलता के चलते प्रदेश व्यापक आर्थिक बदहाली और अराजकता के दौर से गुजर रहा है। पार्षद राजा रोतेला, शैलेन्द्र सिंह, हेमराज, मिक्की चंदेल एवं डालचंद कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, अशोक ठाकुर, गोपाल रैकवार, वीरेन्द्र चौबे, संजय सेठ, अरूण दुबे, श्रीकांत पटैल, प्रमेश सीरोठिया, गीता लोधी, अजय जाटव, वीर सिंह, शेरू कछवाहा, रामकुमार सीरोठिया, प्रवेन्द चंदाकर ने भी भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की अनीतियों के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुए कहा कि मोहन सरकार को इन मंत्रियों में क्या दिख रहा है जिसके कारण वह दबाव में है इस अवसर पर खिल्लू ठाकुर, विनोद पटैल, विन्दू पटेल, संजीव अहिरवार, दुर्गेश नामदेव, नीलेश यादव, ए.के. चिश्ती, सलीम बेटरी, अरविन्द सिह, धीरज यादव, बाबु चौहान, मानक अहिरवार सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!