संकल्प से समाधान शिविर में पहुचकर सीएमएचओ ने आमजन से किया सीधा संवाद
संकल्प से समाधान शिविर में पहुचकर सीएमएचओ ने आमजन से किया सीधा संवाद
दमोह : 18 फरवरी 2026
विकासखण्ड पथरिया के वार्ड नम्बर 1 में आयोजित संकल्प से समाधान शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठया ने पहॅुचकर मौजूद आमजन से स्वास्थ्य योजनाओं से जुडी़ समस्याओं के संबंध में सीधा संवाद किया।
डॉ. अठया ने बताया कि संकल्प से समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग की शामिल की गई 5 प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं यथा प्रसूति सहायता योजना, आयुष्मान कार्ड निर्माण, मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के निःशुल्क उपचार व आयु निर्धारण से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता से समयबद्ध रूप से निराकरण कराया जा रहा है। उन्होंने इन योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उन्होने कहा कि इन योजनाओं के तहत पात्रता रखने वाले हितग्राही जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने है या कोई समस्या है अथवा पीएसवाई भुगतान से संबंधित समग्र आई.डी. अथवा अन्य संबंधित दस्तावेजों से जुड़ी समस्या है, उम्र निर्धारण नहीं हो पाने की वजह से योजनाओं के लाभ नहीं ले पा रहे है। ऐसे सभी प्रकरणों के संबंध में शिविर में आवेदन प्रस्तुत करें। आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए पात्र व्यक्ति की उपस्थिति अनवार्य है। हितग्राही अपनी समग्र आईडी, आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर शिविर स्थल पर उपस्थित रहें। मौके पर ही निराकरण योग्य प्रकरणों को निराकृत किया जाकर अन्य प्रकरणों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा।


